(गीता प्रकाशन द्वारा प्रकाशित साझा संकलन " स्वराभिषेक विचारों का " )
माँ
माँ सवेरे मेरी नींद खुलती है तेरी आवाज से
माँ मेरा दिन शुरू होता है तेरे हाथ के बने हुए नाश्ते से
पूरी सुबह काम करके
सब थकान अपने भीतर रख कर
एक खूबसूरत से मुस्कान से हमें स्कूल भेजती है
माँ तेरी एक मुस्कुराहट हमारा दिन बहुत अच्छा कर देता है
माँ जब हम थक-हार कर घर आते हैं
तभी तुम अपनी खूबसूरत मुस्कुराहट से
हमारी सारी थकान दूर कर देती हो माँ
घर पर सब अपने काम की थकाहाट बताते हैं
माँ पर तू ही एक प्यारी है
जो थक-हार भी कभी अपना थकावट नहीं बताती है माँ
पर सबको हौसला देने के लिए
कभी भी अपने थकावट बताती नहीं है माँ
एक माँ के लिए अपने बच्चे सब कुछ होते हैं
तभी तो माँ तू सुबह 4:00 बजे उठकर काम करने से कभी इतराती नहीं है
मुझे नहीं पता कि यह क्या है
जब भी एक लड़की माँ बनती है तो उसमें एक ऐसी शक्ति आ जाती है
जो अपने बच्चों के लिए सब कुछ करने के लिए तैयार होती है
माँ एक आशीर्वाद है
माँ तू मेरी दुनिया है
💐💐💐💐💐💐
लिली बिस्वास
रायचूर
78920 53352
------------------------------------------------------------------------------------------------------
GEETA PRAKASHAN
Please call us 62818 22363

No comments:
Post a Comment