गीता प्रकाशन द्वारा प्रकाशित *अरविंद सिंह चौहान'* कृत साझा संकलन "स्वराभिषेक विचारों का"
हिन्दी दिवस
बस दिवस ही नहीं,
एक गौरव है,
एक मान है,
एक सम्मान है,
अपनी राष्ट्र भाषा के प्रति।
क्योंकि................
हिन्दी से पढ़ी है
हमने भाषा ......
मन के बुझे बल्बों की,
पतझड़ में नयी कोंपों की,
उदास चेहरों में मुस्कान की,
बचपन की लालिमा से
बुढ़ापे की झुर्रियों की।
हिन्दी से पढ़ी है
हमने भाषा.....
गरीबों की अमीरी की,
शहंशाहों की फकीरी की
"क ख ग" के जगमगाते दीपों की,
"अ आ इ ई" की ईदी की।
हिन्दी से पढ़ी है,
हमने भाषा......
"सा रे गा मा" की लचक वाली,
अलंकार और नवरसों वाली,
माँ जैसी आत्मीयता वाली
पिता के दिये संस्कार वाली,
मुझे गर्व है अपनी भाषा पर,
सभी भाषाओं का करती हूँ
सम्मान
राष्ट्रभाषा "हिन्दी" को
'रहनुमा' का दिल से सलाम
💐💐💐💐💐💐
रहनुमा बानो
(प्र.अ.इं)
ब्लॉक- मडावरा
जनपद- ललितपुर
उत्तर प्रदेश
8127909786
----------------------------------------------------------
------------------------------------------------------------------------------
GEETA PRAKASHAN
Please call us 62818 22363

.jpeg)
No comments:
Post a Comment