नवसंकल्प नवविकल्प से, नवजीवन का नवप्रभात हो
सर्वे भवंतु सुखिनः का भाव और स्नेह का आगाज हो
नवीन चिंतन नूतनप्रभात से, आपका नववर्ष खास हो
वसुधैव-कुटुंब का भाव हमारा लक्ष्य और प्रयास हो
नवरवि भोर आनंदविभोर, सदा खुशियो का संचार हो
प्यार दुलार हो उपहार, संस्कार परिवार का आधार हो
मुस्कान महकते गुलाब हो, ये जिंदगी भी लाजवाब हो
सजती रहे हर ख्वाब, जिंदगी निश्चिन्त और बिंदास हो
हंसी से सींचूँ हसीनवादियाँ, खुशी की मोती लुटाऊँ मैं
सृजन करू आनंदित रहूँ ये पलकों के सपने सजाऊँ मैं
माँ सरस्वती की कृपा हो, सौभाग्य -श्री सौगात हो
जीवन रहे आबाद सदा, और खुशियो की बरसात हो
नव उल्लास नव प्रयास से, नूतन वर्ष अंगीकार हो
नई उमंग नई तरंग से, नव वर्ष को नमस्कार हो
नव वर्ष हो उत्कर्ष मय, पूर्ण हर्ष मय संसार हो
शुभकामना शुभभाव से, सबका सपना साकार हो
चंदन की बयार से, नव वर्ष का अभिनंदन है
सह्रद-सौभाग्यपूर्ण प्रभात का चरण स्पर्श वंदन है
💐💐💐💐💐💐
© दुष्यंत कुमार वर्मा
ग्राम - परसदा, वि•खं•- अभनपुर,
जिला - रायपुर (छग)
9039700108
------------------------------------------------------------------------------
GEETA PRAKASHAN
Please call us 62818 22363

.jpeg)
No comments:
Post a Comment