A literary blog sharing literary information ... manage by GEETA PRAKASHAN
Call 9849250784 and please mail your articles with your photograph to geetaprakashan7@gmail.com
Wednesday, December 6
भारत देश (गीत) - राम मूर्ति यादव 'अज्ञ' (गीता प्रकाशन द्वारा प्रकाशित - श्री ओम प्रकाश गुप्ता कृत साझा संकलन "यादगार शब्दों का सफर")
(गीता प्रकाशन द्वारा प्रकाशित -श्री ओम प्रकाश गुप्ता कृत साझा संकलन"यादगार शब्दों का सफर")
भारत देश (गीत)
💐................................💐
स्वर्णमय जय जय भारत देश।
जहाँ विहँसती प्रकृति-वधूटी, लट छिटकाये केश।।
निर्जन तल पर जलधि-तरंगे,
स्वप्न सँजोये रंग-बिरंगे मचल-मचल चुम्बन को आतुर,
मधुर-अधर- राकेश।।
अरूणोदय में ऊषा आती,
ज्यों ही लाल नयन दिखलाती क्षीण मलिन मुख हो जाता है,
तारकमय परिवेश।।
नभ सी ऊँची शैल-शिखाएँ,
मानसून को गले लगाएं जहाँ सुन्दरी वर्षा उतरे,
धरे मनोरम भेष।
हर धर्मों के उर में सञ्चित,
आत्म-ज्ञान करता प्रतिविम्बित योगेश्वर का पावन गीता,
No comments:
Post a Comment