भारतीय साहित्य विविध स्वर
यह धरा शांति का सुराग है।
वसुंधरा संस्कृति सुदीप है।
पावनी दयामयी पवित्रता का गीत है।
सहन का धरित्रि यह
करुणामय रूप है।
संकटों की राह में एकता का राग है।
सत्य का स्वरूप है।
अहिंसा का मार्ग है।
प्रकृति का बिंब है।
नव चेतना का सार है।
यह धरा...
समय सुधा जलधि में
समतामय बिन्दु है।
विश्व कांति चयन में
ममतामय ग्रंथ है।
ज्ञान में सचेत है। विज्ञान का स्रोत है।
कृषि यहां की ज्योत है। विकास का दीप है।
बाल युवा वृद्ध भी जागृति के पक्ष हैं
स्वभाव में संदेश में विधाता के अंश हैं
जन गण के मन में सहिष्णुता ही मंत्र है।
यह धरा...
परंपरा की कांति में मानवता धर्म है
भारतीय तत्व से विशाल विश्व दीप्त है
सभ्यता, स्वच्छता भारत के नयन हैं
अनेकता में एकता सी फूलों का चमन है।
यह धरा...


No comments:
Post a Comment