(Bharat Ki Azadi Ka Amruth Mahotsav)
प्रतिज्ञा
हे भारत के वीर सपूतों,
तुम करो प्रतिज्ञा द्वंद ।
भ्रष्टाचार, भयमुक्त रखोगे,
अपना ये वतन ।।
हर घर आंगन खुशियों से महके ,
और खिला हो सबका मन ।
विमल भाव सद्भाव से दमके ,
अपना यह वतन ।।
द्वेष वहम को शमन करने का ,
तुम कर लो शुभ्र जतन ।
प्रेम भाव हर दिल में जगे ,
कर लो ऐसा करम ।।
और शपथ लो युवा वीरों ,
न रखना कोई भरम ।
देश सेवा है सबसे पहले ,
फिर पीछे है अपना तन ।।
दिखा दो तुम हो वीर फौलादी ,
वज्र बाहु और तन ।
लेकर प्रतिज्ञा देश वतन का,
शत्रु का करो दमन ।।
आंच न आए वतन पर कोई ,
लाल भारत के हम ।
शान भारत का झुकने न देंगे ,
मिट जाए भले ही हम ।।
आओ मिल सब शपथ करे,
और ले - ले पुण्य सौगंध ।
विश्व जगत में लहराएंगे ,
भारत का परचम ।।
हे भारत के वीर सपूतों,
तुम करो प्रतिज्ञा द्वंद ।।
वेद प्रकाश दिवाकर
सक्ती जांजगीर -
चांपा
81037 99457
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Call 89852 51271 @ EDITOR Dr. Sabbani Laxminarayana
Call 9849250784 for more details on Book.
-----------------------------------------------------------------------------------------------------


No comments:
Post a Comment