(Bharat Ki Azadi Ka Amruth Mahotsav)
भव्य कांति
जन मन की आशा है हिंदी
तरल तरल अभिलाषा है हिंदी
लिपि इसकी देवनागरी
निधि है हिंदी विशाल विश्व की
इतिहास गगन की भव्य कांति यह
भरतावनि की दिव्य संस्कृति
जन मन की..... ..
ममतामय मधु नव दीप शिखा है
मानवता की परिभाषा है हिंदी
महिला की नव भाव दीप्ति है
स्वाभिमान की अतुल्य शक्ति
जन मन की....
तुलसी, कबीर की ज्ञान नेत्र है
मीरा,सूर की अतुलित भक्ति
भारतेंदु की संकल्प किरण है
मैथिली शरण की नव्य चरण है
जन मन की..
वेल्मुला जयपाल रेड्डी
हिंदी अध्यापक
जिला परिषद उन्नत पाठशाला
यल .यम.डी.कालोनी
करीमनगर
9441168976
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Call 89852 51271 @ EDITOR Dr. Sabbani Laxminarayana
Call 9849250784 for more details on Book.
-----------------------------------------------------------------------------------------------------


No comments:
Post a Comment