(Bharat Ki Azadi Ka Amruth Mahotsav)
माँ भारती की संतान हूँ मैं..
भारत की संतान हूँ मैं ,
कई महानों का वारिस हूँ मैं ,
अल्लूरी , भगत और सुभाष जी का अनुयायी हूँ मैं ,
गाँधीजी का पुजारी हूँ मैं ।
कई वीर शहीदों की माताओं का ऋणी हूँ मैं ,
माँ भारती का सपूत हूँ मैं ,
भारत की महान संस्कृति को अपने में समाया हूँ मैं ,
जो आये मेरी माँ की शरण में , उन्हें भी अपनाया हूँ मैं ।
कई धर्मों वाला है यह देश ,
धर्म का प्रतीक है यह देश ,
संसार का मार्गदर्शक है यह देश ,
शांति का प्रतिरूप है यह देश ।
रंग - बिरंगे फूलों का चमन है यह देश ,
तुम्हें शत - शत नमन है मेरा देश ,
विश्वरूपी संसार में तारे हैं सब देश ,
दिन में सूरज , रात में चाँद है यह देश ।
हर दिन माँ भारती की पूजा करता रहता हूँ ,
इसकी सेवा के लिए हर समय तत्पर रहा करता हूँ ,
तेरे चरणों में अर्पित है माँ मेरा यह तन और मन ,
बस एक पुकार की इंतजार में हूँ , माँ भारती की संतान हूँ मैं ।।
अवुसुला श्रीनिवासा चारी ‘ शिक्षा रत्न ’
तुनिकी गाँव , कौड़ीपल्ली मण्डल , मेदक जिला , तेलंगाना राज्य - 502316.
दूरभाष : 8801600139 , 8328191672.


No comments:
Post a Comment