(Bharat Ki Azadi Ka Amruth Mahotsav)
भगवा ध्वज है अखिल राष्ट्र गुरु
शत शत इसे प्रणाम है।
लेकर भगवा ध्येय पर,
बढे़ चलो अभिराम।
वैदिक ऋषियों के यज्ञों की
इसमें दिखती ज्वाला है।
इसमें तो ऊषा ने,
अपनाअरुण रंग है डाला।
इसका दर्शन कल्मष हरता,
करता मन निष्काम।
लेकर भगवा ध्येय
बढे़ चलो अभिराम।
यह आर्यों की विजय पताका,
ऋषियों का वरवेश है।
त्याग और सुचिता का
देता सबको शुभ संदेश,
भगवा ध्वज है अखिल राष्ट्र गुरु,
शत शत इसे प्रणाम है।
सुनीता चमोली
जबलपुर ( मध्य प्रदेश )
89827 67845
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------


No comments:
Post a Comment