स्वतंत्र भारत का स्वतंत्र साहित्य
नया साल 2022
इक दूजे के गले मिलो रे
नया साल है आया
नयी पीढी़ के नये नज़ारे
साथ यह अपने लाया ।।
इस खुशी के वातावरण में
कोई बाँटे मिठाईयाँ तो
कोई नाचे, कोई नचाये
चेहरे पर मुस्कान बिखेरे
नया साल है आया ।।
दिलों में सबके हँसी खुशी और
नयी योजना, नयी उमंगें
नये फूल और नयी बहारें
नया साल ले आया ।।
बधाई हो नव वर्ष की
देश के वीर जवानों को
परिश्रमी किसानों को
उन महात्माओं को जो
देशोन्नती में रत हों
मेरा भी विश्वास है
ऐसा ही साल है आया
नया साल है आया ।।
Korvetha Vishwanath
M .A .
Rtd..........S .A. Hindi
R/o. Utnoor
Dist. Adilabad
TELANGANA
94415 90015
-----------------------------------------------------------------------------------------------------
No comments:
Post a Comment