गीता प्रकाशन द्वारा प्रकाशित *डा मधुलिका सिंह* कृत साझा संकलन "कम्पन शब्दों का"
जो तू हालातों से डटकर, यहां लड़ा होता ।
हालातों के सम्मुख सीना तान खड़ा होता ।।
निर्णय सुदृढ़ कर लिया तूने, टूट नहीं सकता ।
दृढ़ निश्चय से भाग्य जुड़ा है, रूठ नहीं सकता ।।
नहीं टूटता कभी फैसला, अगर कड़ा होता ।
हालातों के सम्मुख सीना तान खड़ा होता ।।१।।
निश्चित तेरी जीत दर्ज, हो जाती इस जग में ।
अगर न होता तू भ्रम के, घेरें में डगमग में ।।
सच की खातिर यदि तू, थोड़ी देर अड़ा होता ।
हालातों के सम्मुख सीना तान खड़ा होता ।।२ ।।
बीज सही बोया होता तो, निश्चित उग जाता ।
देख भाल कर लेते कोई, उसे न चुग पाता ।।
फिर उसमें उत्तम फल आता, नहीं सड़ा होता ।
हालातों के सम्मुख सीना तान खड़ा होता ।।३।।
नहीं हिला सकती है तुमको, दुनियां की ताकत ।
सिर्फ बदलनी होगी तुमको थोड़ी सी आदत ।।
आलस का परिधान नहीं, तन पर तगड़ा होता ।
हालातों के सम्मुख सीना तान खड़ा होता ।।४ ।।
होश और खुद्दारी में, सीना तन जाता है ।
शीश उठाकर जीने में ही, जीवन जाता है ।।
औरों के कदमों में गैरत बिना पड़ा होता ।
हालातों के सम्मुख सीना तान खड़ा होता ।।५ ।।
फिक्र नहीं अस्मत की तो, बोलो व्यक्तित्व कहां ।
शर्म नहीं हो जिसमें उसका कौन महत्व यहां ।।
नहीं जिस्म में यहां किसी के, रत्न जड़ा होता ।
हालातों के सम्मुख सीना तान खड़ा होता ।।६ ।।
💐💐💐💐💐💐
अनंग पाल सिंह भदौरिया 'अनंग'
94257 01410
------------
परिचय
नाम -अनंग पाल सिंह भदौरिया'अनंग'
पिता का नाम - स्व. श्री मकरन्द सिंह भदौरिया
माता का नाम - स्व.श्रीमती फूल कुंवर
जन्म दिनांक - 04.06.1951
शिक्षा - एम. एससी. (प्राणि विज्ञान)
एम. ए. (इतिहास)
अभिरुचि - अध्यात्म, संस्कृति, साहित्य, धर्म, एवं समाज के विभिन्न पहलुओं का तथ्यात्मक विश्लेषण ।
सम्प्रति - सेवा निवृत्त ( एम. पी. डेयरी फेडरेशन)
वर्तमान दायित्व - १- प्रभारी उपजोन (स्था.), अखिल विश्व गायत्री परिवार,उपजोन - ग्वालियर (म.प्र. )
२- अध्यक्ष, गायत्री वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स कल्याण संघ, मध्यप्रदेश
आल इंडिया सीनियर सिटीजन कान्फीडरेशन ( आइसकोन) से सम्बद्ध ।
३- नगर संघ चालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ग्वालियर (म. प्र.)
४- सदस्य, मध्य भारत साहित्य सभा, ग्वालियर (अखिल भारतीय साहित्य परिषद से सम्बद्ध), आदि
प्रकाशित पुस्तकें - ६५
अप्रकाशित - १० ,लेखन अनवरत जारी है ।
मूल निवासी - मानहड़, जिला -भिण्ड (म.प्र.)
वर्तमान निवास - बी. एच. 37, डी.डी.नगर ग्वालियर (म.प्र.)
पिन - 474005
सम्पर्क - 9425701410
ईमेल apsbhadoria@gmail.com
----------------------------------------------
------------------------------------------------------------------------------
GEETA PRAKASHAN
Please call us 62818 22363

.jpeg)
No comments:
Post a Comment