(गीता प्रकाशन द्वारा प्रकाशित *डॉ.सुषमा सिंह* कृत साझा संकलन "स्वराभिषेक विचारों का" )
गौ माता की करते रहो सब
तन -मन- धन से सेवा l
कहीं भी परेशान गऊओं को देख कर नहीं करो अनदेखा ll
इस नेक कार्य को करने का बीड़ा उठाएँ हम सब मिलकर साथ l
कन्हैया का भी रहे सदा हम सबके सर पर हाथ ll
कहा जाता है गाय हमारी माता है l
फिर भी इंसान इन्हें
क्यों इतना सताता है ll
आज गैया फिर रही भूखी गली-गली, मारे-मारे।
इनको खिलाने की जगह क्यों बन गए लोग इनके हत्यारे ll
आज के युग में बहुत कम हैं गऊओं की रक्षा करने वाले l
पर गोपाल ने बनाया है हमें गायों के रखवाले ll
गऊओं की सेवा करने से मिलता है पावन मोक्ष ll
कट जाते हैं जीवन के सभी पाप और दोष ll
गायों की सेवा करने से कन्हैया भी होते हैं प्रसन्न अपार l
और उन पर बरसता है अन्न धन का अद्भुत भंडार ll
गऊ माता में सभी देवी देवताओं का होता है वास l
इसलिए इनका मिलता है सदा भक्तों को आशीर्वाद ll
प्रभु ऐसी कृपा संगीता पर भी सदा बनाए रखना l
और हमारी अंतरात्मा को पावन बनाए रखना ll
💐💐💐💐💐💐
© संगीता अग्रवाल
आगरा
मो.9719102232
----------------------------------------------------------
------------------------------------------------------------------------------
GEETA PRAKASHAN
Please call us 62818 22363

.jpeg)
No comments:
Post a Comment