(गीता प्रकाशन द्वारा प्रकाशित " यादगार शब्दों का सफर " साझा संकलन से)
लोहा आग में तापकर ;
लोहार कि मार -
बनाता है मनोहर ,
इन्सान से होता है ;
इन्सानियत बढ़कर ,
जीवन की बेला ;
देख लो सच्चाई कि -
पथ में चलकर;
खुद को पा के अकेला !
भटक ना जायें ! तेरा पथ -
थाम ले गुरु का हाथ !
चल ले दो कदम गुरु के साथ ,
सोना बन के चमकना ,
माटी बनकर ;
कुम्हार के हाथों में सजकर ,
खुद को आग में तापाकर ;
बेला है तेरे हाथ में -
सुधार जाओं सही दिशा में चलकर ।
चारु कर हिना को ;
शिला में घिसकर ,
जीवन को संँवर लो !
थोड़ा पसीना बहाकर ,
बनाने वाले जग को -
अद्भुत बनाया है,
काँटें वाली डाली पे -
पुष्प को खिलाया है ,
पुष्प खुशबू को छुपाकर -
फिर महकया है ;
भटक ना जायें - तेरा पथ !
जगा ले उस शक्ति को -
तू ने जो ! तेरी अन्तर् में छिपाया है !
गुजर ले जीवन के दो पल ;
सच्चाई के साथ ।
नव तैर रहा है ;
अत्रु की सागर में ,
मसल गया सपनों की पुष्प ;
मत होना निराशा ;
मनस्थ हो अभिलाषा,
बेला ने मारा ;
कौन देगा सहारा ;
परछाई भी होता विलुप्त !
सृष्टि जब तिमिर में लिप्त ,
मत डर निशा में !
चल तू सही दिशा में ,
आने वाला है ! कोई पूरब दिशा में ।
बेला है अनमोल ;
तेरा मर्जी ! तेरे कर्म में तोल ,
तू क्यों ! किस कारण ऐंठा है ?
पल - पल निकल गया !
व्यर्थ में क्यों ! तू बैठा है ?
सुन भाई - तेरा भविष्य !
वर्तमान की गर्भ में बैठा है ;
चल उठ -
इसे है अब गढ़ना ;
नहीं तो ! बाद में पछतावा होगा वरना ।
ठोकर खा के ही -
सम्हाल जाना है ;
गिर के ही -
खड़ा होकर आगे बढ़ना है ;
संघर्ष तेरा जीवन है ;
हार ना मानना है ;
तुझे आगे ही बढ़ना है ,
संघर्ष से हो कर्म फल अवांछित ;
काटोगे कब पुलकित ;
सोच समझकर फसल तुझे बोना है !
फैले तेरा समृद्धि दसों दिशा में ;
सच्चाई के साथ चल तू सही दिशा में ।
💐💐💐💐💐💐
© रतन किर्तनीया
छत्तीसगढ़
जिला:- काँकेर
पखांजूर
93436 00585
----------------------------------------------------------
------------------------------------------------------------------------------
GEETA PRAKASHAN
Please call us 62818 22363

.jpeg)
No comments:
Post a Comment