(गीता प्रकाशन द्वारा प्रकाशित "यादगार शब्दों का सफर" साझा संकलन से)
ऐ मेरे देश की रचनाकारों ,नमन तुम्हें मैं करता हूं ।
परिवर्तन की इस बेला में , आस तुम्ही से करता हूं ।।
तुम जो चाहो बदल हो सकते, सृष्टि के व्यापार को ।
हर व्यक्ति के अंदर बैठे ,दुश्चिंतन व्यवहार को ।।
तुम ही भावों के हो समंदर, निर्माता साकार हो ।
दिशा तुम्ही तो दे सकते हो, उन बेबस लाचार को ।।
कवि रवि दोनों की शक्ति ,का मैं वंदन करता हूं ।। 1 ।।
परिवर्तन की इस बेला में--------------
आज बहुतों की कविता में, केवल हंसी का भंडार है ।
मनोरंजन ही मात्र वहां पर, जीवन का न सार है ।।
आज तमस की ओर है जाता, दिखता ये संसार है ।
फिर पत्नी प्रेमी ही आज क्यों, कविता का आधार है ।।
संस्कारमय जीवन कर दे, गीत वो गाया करता हूं ।। 2 ।।
परिवर्तन की इस बेला में ---------------
अपनी रचना वह लिखो कि , दुनियां को झकझोर दे ।
हर युवा जो नशा छोड़कर , जीवन अपना मोड़ दे ।।
फैशन अब आकर्षण बना, यह भी तो सब छोड़ दें ।
कामवासना के चंगुल से, अपना नाता तोड़ दें ।।
पाश्चात्य में जाती दुनियां,उनको राह दिखाता हूं ।।
परिवर्तन की इस बेला में ----------------
💐💐💐💐💐💐
© ऋतुराज "बसंत"
अभनपुर, वार्ड नंबर 10, जिला - रायपुर (छत्तीसगढ़)
93409 56001
--------------
: परिचय :
• नाम - बसंत कुमार साहू
• उपनाम - "ऋतुराज " बसंत
• जन्म तिथि - 03/04/1971
• पिता का नाम - हरखूराम साहू
• माता का नाम - राधिका बाई
• शिक्षा - स्नातक , पी. एम. ओ.
• व्यवसाय - कुटीर उद्योग
. पता - अभनपुर,वार्ड नंबर 10,जिला -रायपुर ( छत्तीसगढ़ )
• मोबाइल नंबर - 9340956001
• जीवन क्रम - जन्म से छः माह पूर्व पिता व तीन माह की आयु उपरांत माता द्वारा त्याग , परवरिश ननिहाल में हुआ । दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई नियमित छात्र के रूप में मजदूरी करते हुए पूरा हुआ । तत्पश्चात 12वी , स्नातक ( स्वाध्यायी छात्र ) व आई. टी. आई. की पढ़ाई स्वयं की व्यवसाय ट्रेन व बाजारों में चना बेचते हुए संपन्न हुआ ।
• कविता लेखन का उद्देश्य - सन 1993 को गायत्री परिवार व साधनात्मक गतिविधि में शामिल होने के पश्चात समाज और संगठन में व्याप्त बिखराव , नशा, फैशन , कुरीतिया , षड्विकार जैसे बुराइयों से अवगत होकर उनके प्रति जन सामान्य को सजग करना ।
• प्रेरणा स्त्रोत - अखंड ज्योति , युग निर्माण पत्रिका , आध्यात्मिक अनुभूति और स्व प्रेरणा।
• रचना के प्रकार - आध्यात्मिक , देशभक्ति तथा प्रेरक गीत ।
• भाषा - हिंदी और छत्तीसगढ़ी ( तत्भव और तत्सम शब्दों का समावेश )
---------------------------------------------------------------------------
------------------------------------------------------------------------------
GEETA PRAKASHAN
Please call us 62818 22363

.jpeg)
No comments:
Post a Comment