(गीता प्रकाशन द्वारा प्रकाशित उड़ान मेरी कलम की "साझा संकलन" से संपादन - साधना ठाकुर)
।।। कविता ।।।
💐--------💐
यह कंचन है भाल शक्ति का, इसे चाहिए प्यार।
नही करो अब इसे तिरस्कृत, यह जीवन का सार।।
कितनी ममता भरी हुयी है, इसका हृदय टटोलो।
यह निर्मल भावों का सागर, अन्तर्मन को धो लो।।
इसकी लज्जा, शील, विनय, का नही करो प्रतिकार।
यह कंचन है भाल, शक्ति का, इसे चाहिए प्यार।।
नही वासना की वेदी मे, इसका यूं बलिदान करो।
ऐ समाज के क्रूर भेडियों, मत इनका अपमान करो।।
रूप छिपा, इनमे दुर्गा का, कर देंगीं संहार।
ये कंचन है, भाल, शक्ति का, इसे चाहिए प्यार ।।
ऐ दहेज़ दानव मक्कारो, क्यों विवेक खो बैठे हो।
सरेआम घर की इज्ज़त की नीलामी मे ऐंठे हो।।
ये चिनगारी, फूट बनेगी, ज्वालामुखी पहार।
ये कंचन है भाल शक्ति का, इसे चाहिए प्यार।।
झूठी शान, दिखावे मे क्यों, फुला रहो हो सीना।
नही सुधर पाये तो, हो जाये दूभर जीना ।।
मधुर मिलन, दो पुण्य दिलों का, समझो नही अहार।
यह कंचन है, भाल शक्ति का, इसे चाहिए प्यार ।।
शौक, धनी बनने का है, तो, मेहनतकश व्यापार करो।
नारी अश्मित, की रक्षा का, वीडा, तुम स्वीकार करो।।
पुरुषोत्तम, तब विजय पताका, फहरे, हो जयकार।
यह कंचन है भाल शक्ति का, इसे चाहिए प्यार ।।
---------------------------------------------------------------------
पुरुषोत्तम सोनी
93359 21106
-----------------------------------------------------------------
परिचय
नामः पुरुषोत्तम लाल सोनी "मतंग"
पिताः स्व. श्री रामनेवाज
माताः स्व. श्री मती सोनियां
शिक्षाः स्नातक, बी.टी.सी, प्रशासनिक प्रशिक्षण प्राप्त, मोटीवेटर, व अन्य साहित्यिक परिचर्चाओं, कवि सम्मेलनों मे सहभागिता, आकाशवाणी से कहानियों और कविताओं का प्रसारण।
मधूलिका साहित्य परिषद मे सचिव पद व कवि गोष्ठियों मे संचालन के दायित्व
सम्मान..लखनऊ की साहित्यिक संस्थाओं द्वारा, साहित्य श्री, साहित्य निधि, एवं जिज्ञासा सृजन सम्मान, व समाज रत्न आदि से विभूषित।
भारतीय प्रेरणा हिन्दी प्रचार संस्था मे संरक्षकीय दायित्व,
उ.प्र.पुलिस सतर्कता विभाग से से.नि.अधिकारी
लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन का आजीवन सदस्य
लगातार तीन वर्षो से लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी साहित्य की त्रैमासिक पत्रिका "अरुणोदय" व सृजनधारा का संपादन कर रहा हूं।
तीन साझा काव्य संकलन प्रकाशित हो चुके हैं।
1- मधूलिका काव्य संग्रह
2- काव्य प्रवाह काव्य संग्रह
3- "ख्वाबों के परिन्दे" काव्यकोष
4- सृजन की साधना काव्य संग्रह
5- चित्रकूट महिमा काव्यकोष
पुरुषोत्तम फाउन्डेशन ट्रस्ट का मुख्य चेयर पर्सन, यह ट्रस्ट केवल शिक्षा और साहित्यिक गतिविधियों और साहित्यकारों को सम्मानित करने का कार्य करता है।
इसके अतिरिक्त उ.प्र. एकता विकास मंच के प्रदेश प्रभारी पद का दायित्व।
पी,एल.सोनी
-----------------------------------------------------------------

No comments:
Post a Comment