(Bharat Ki Azadi Ka Amruth Mahotsav)
स्वतंत्रता की हीरक जयंती
ज्योति से ज्ञानदीप हम जलायेगे,
वीररस का गीत नवीन गुनगुनायेंगे।
देशवासी अमृत महोत्सव मनायेंगे,
खुशबू के पौधे आंगन में लगायेंगे।
देश से अज्ञान का तिमिर भगायेंगे,
इच्छाशक्ति से सूरज द्वारे बुलायेंगे।
देशभक्ति का अलख हर दिल में जगायेंगे,
तुलसी के चौरे सा भारत देश सजायेंगे।
देवलोक से देव, भारतभूमि देखने आयेंगे,
स्याही से नहीं शब्द, मन से उकेरे जायेंगे।
वेदों, पुराणों का गौरव पुनः लौटायेंगे,
वीर शहीदों की गौरव गाथा गायेंगे।
मातृभूमि का ऐसे ऋण चुकायेंगे,
तिरंगे को गगन में हम लहरायेंगे।
देश का हिमालय सा स्वाभिमान बढायेंगे,
भारतीयों की एकता दुनिया को दिखायेंगे।
धरा पर शांति का संदेश फैलायेंगे,
भारत मां के लिए स्वर्ग भी ठुकरायेंगे।
भारत को पुनः सोने की चिड़ियां बनायेंगे,
इस हीरक जयंती ऐसा भारत हम बनायेंगे।
सुलभा संजयसिंह राजपूत
सूरत
गुजरात।
9173680344
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Call 89852 51271 @ EDITOR Dr. Sabbani Laxminarayana
Call 9849250784 for more details on Book.
-----------------------------------------------------------------------------------------------------


No comments:
Post a Comment