(Bharat Ki Azadi Ka Amruth Mahotsav)
भारत देश हमारा
संसार के मानचित्र में,
मानवाकार सा नज़र आता है।
वह देश है प्यारा - प्यारा,
भारत देश हमारा है।
परियों के किस्सों से लेकर,
इतिहास की कथाओं तक
सारे जग में कीर्ति धरा,
भारत देश हमारा है।
कई राजाओं का जन्म स्थल,
कई प्रार्थनाओं का पुण्य स्थल।
अनेक धर्मों का न्यारा- न्यारा,
भारत देश हमारा है।
वैज्ञानिकों का भंडार यह,
वेद- विज्ञान का आगार यह।
संस्कृति- सभ्यता से भरा- भरा,
भारत देश हमारा है।
राष्ट्रीय एकता के दर्शन यहां,
भिन्नता में भी है एकता यहां।
विकास के पथ पर चलने वाला,
भारत देश हमारा है।
रफीखा बेगम 'शायरिन'
हिंदी अध्यापिका,
जिला परिषद उन्नत पाठशाला रामपुर,
मंडल: खाजीपेट,
जिला: हनुमकोंडा
चरवाणी: 7093716276
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Call 89852 51271 @ EDITOR Dr. Sabbani Laxminarayana
Call 9849250784 for more details on Book.
-----------------------------------------------------------------------------------------------------


No comments:
Post a Comment