(हिंदी हूँ मैं...)
हिंदी हूँ मैं , हिंदुस्तान की जान हूँ ,
भाषा हूँ सरल , भारत की लाडली हूँ ।
कई लोगों ने मुझे अपनाया है ,
न केवल अपने , पराये भी ।
राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय तक ,
सब ने मुझे अपनाया है , मेरे महत्व को जाना है ।
हिंदी भाषा ही हमें सच्ची पहचान दिलाती है ,
संस्कृति , सभ्यता और भावनाओं को ,
सठीक ढंग से दर्शाती है ।
हिंदी ही है हमारे जीवन का आधार ,
व्यक्त करना है जीवन भर आभार ।
कई लोगों को इसी ने संपन्न किया है ,
इसके सहारे उन्होंने उच्च शिखर आया है ।
आओ कर ले ये शपथ आज हम ,
इसकी उन्नति के लिए सदा रहे तत्पर हम ।
हिंदी की उन्नति ही हमारी उन्नति है ,
यह जानकर आगे बढ़े हम ।
हिंदी हूँ मैं हिंदुस्तानी हूँ ,
भाषा हूँ सरल , भारत की लाडली हूँ ।।
अवुसुला श्रीनिवासा चारी ‘ शिक्षा रत्न’
तुनिकी गाँव , कौड़ीपल्ली मण्डल , मेदक जिला , तेलंगाना राज्य -502316.
दूरभाष : 8801600139 , 8328191672.


No comments:
Post a Comment