Tuesday, July 19

मेरा देश मेरी शान - तस्लीम फातिमा (Bharat Ki Azadi Ka Amruth Mahotsav)

 (Bharat Ki Azadi Ka Amruth Mahotsav)


मेरा देश मेरी शान

वर्ष पचहत्तर, बीत गये I 
आज़ादी की ज़िद, जीत गये Il
     स्वेच्छा अमृत रस, पान किया I
     तिरंगे का, गुण गान किया Il
इतिहास है इसका, अभिमानी I
जिसमें वीरों की, कुर्बानी Il
     गंगा का कल-कल, नाद यहाँ I 
     जमुना का, भक्ति संवाद यहाँ Il
देश है ये, खुशियों से भरा I 
घिरी फूलों से, यहाँ की धरा Il
     दक्षिण लिपटा, जल सागर से I 
     उत्तर है भरा, हिम गागर से Il
विशाल हिमालय, शान इसकी I 
संस्कार ही है, पहचान इसकी Il
     फसलें इसकी, हैं बलखाती I 
     अन्नपूर्णा है ये, कहलाती Il
इसका जल है, पीड़ा हारी I 
भाषाएँ सभी, अमृत वारी Il
     राष्ट्र गान है, जन-गण-मन I 
     भारत ने जीता, संसार का मन Il

तस्लीम फातिमा
9966342656




---------------------------------
संक्षिप्त परिचय 

नाम- तस्लीम फातिमा,
पिता- डॉ.  शैख कबीर अहमद,
माता- अहमदी जहाँ खानम,
शिक्षा- स्नातकोत्तर  हिन्दी, 
व्यवसाय -अध्यापिका, 
कार्यस्थल- माध्यमिक पाठशाला, 
जिला- जनगाँव ,
राज्य- तेलंगाना, 
लेखन विधा- कविता, गीत, लघु कथा, लेख I
साँझा संकलन- चार साँझा संकलन I 
पता -मतीन सुल्तान, 
H.no -1-9 -1178
साहकारनगर ,
हंटर रोड, 
जिला- हनमकोड़ा,
राज्य-तेलंगाना, 
पिन-506001
फोन नंबर-9966342656
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

Call 89852 51271 @ EDITOR Dr. Sabbani Laxminarayana 

Call 9849250784 for more details on Book. 

-----------------------------------------------------------------------------------------------------


scan to see on youtube



scan to join on WhatsApp




BOOK PUBLISHED BY :

GEETA PRAKASHAN

INDIA

Cell 98492 50784

geetaprakashan7@gmail.com

---------------------------------------------------------------------------------

do you want to publish your writing through our BLOGPAGE ?

Please call us 62818 22363

No comments:

Post a Comment

एहसास की खुशबू - सोहन ‘समीं‘ (Geeta Prakashan Bookswala's Anthology "निवेश अक्षरों का")

    (Geeta Prakashan Bookswala's Anthology "निवेश अक्षरों का")     एहसास की खुशबू  💐.......................................💐...