(Bharat Ki Azadi Ka Amruth Mahotsav)
मेरा भारत महान
आत्मीयता, अनुराग
समता, ममता से भरा
मेरा भारत, महान भारत।
अज्ञान तम को दूर कर,
विश्व की विज्ञान ज्योति बना।
मेरा भारत, महान भारत।
संस्कृति सभ्यता की रक्षा कर,
अबला नहीं सबला कहते हुए
महिला साधिकारिता को
महोन्नत स्थान दिया देश ।
मेरा भारत, महान भारत।
हिन्दू, मुस्लिम, ईसाई संस्कृतियों का मेल-मिलाप।
विविधता में एकता, सौभ्रातृत्व व भाईचारे का शुभ संदेशा।
मेरा भारत, महान भारत।
"जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी" कहते हुए
मातृमूर्ती, मातृभूमि को स्वर्ग से भी ऊंचा स्थान दिया।
मेरा भारत, महान भारत।
समीउल्लाह खान
खम्मं
तेलंगाना।
70132 43207
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Call 89852 51271 @ EDITOR Dr. Sabbani Laxminarayana
Call 9849250784 for more details on Book.
-----------------------------------------------------------------------------------------------------


No comments:
Post a Comment