(Bharat Ki Azadi Ka Amruth Mahotsav)
अमन की चाहत
भारत माता प्यारी माता
जग में सबसे न्यारी माता
हर बालक यही गुण गाता
जय हो जय हो भारत माता
इस पर कोई आँख उठाता
बेमौत वह मारा जाता।।
भरी वीरता ऐसी है कि
दुश्मन भी थर काँपे
सैनिकों की चौड़ी छाती
वीरता से हाँफे।।
कायरों का खून नहि
भारत के वीर जवानों में
ताँडव चलता बहादुरी का
पल पल इनके सीनों में।।
फिर भी...
'अमन' चाहता देश मेरा
ना झगड़ा ना लड़ाई
विश्व शांति की तड़प लेकर
सिखाता यही पढ़ाई।।
इसके दर पर गर कोई आता
खाली हाथ, लौट न जाता
जय हो जय हो भारत माता।।
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Call 89852 51271 @ EDITOR Dr. Sabbani Laxminarayana
Call 9849250784 for more details on Book.
-----------------------------------------------------------------------------------------------------

No comments:
Post a Comment