(गीता प्रकाशन द्वारा प्रकाशित *कम्पन शब्दों का* साझा संकलन से)
ज्ञान एक ज्योति है , प्रकाश है ।
मार्ग के मित्र का सच्चा विश्वास है ।।
ज्ञान एक शक्ति है , पॉवर है ।
सारे संसार को सिग्नल देने का एक टॉवर है ।।
ज्ञान एक विश्लेषण है , अनुसंधान है ।
प्रकृति के जटिलताओं का निदान है ।।
ज्ञान एक अनन्त महासागर है ।
मूल्यवान रत्नों से भरा गागर है ।।
ज्ञान एक चेतना है , जागरण है ।
आत्मोन्नति का मूल उपकरण है ।।
ज्ञान प्रेम और अपनत्व का विस्तार है ।
समझ व सुरक्षा का ठेकेदार है ।।
ज्ञान स्वतंत्र है , जीवन का अमृत है ।
अनुभूति का स्वाद है , आत्मिक संगीत है ।।
ज्ञान ईश्वर की शाश्वत विभूति है ।
सृष्टि के रहस्यों को जानने की युक्ति है ।।
ज्ञान में सर्वोच्च अध्यात्म ज्ञान है ।
जो गुरुगम्य भारतीय वेदान्त है ।।
ज्ञान सूचना और शिक्षा से कहीं ज्यादा है ।
डिग्रियों से परे आंतरिक सुख जगाता है ।।
💐💐💐💐💐💐
© लीलाधर कुम्हार
धाराशिव ( बिलाईगढ़ )
89591 03347
--------------
परिचय -
नाम - लीलाधर कुम्हार
पद - व्याख्याता
विद्यालय - शासकीय हाई स्कूल सलिहा
पता - ग्राम / पोस्ट - धाराशिव
तहसील / वि. ख. - बिलाईगढ़
जिला - सारंगढ़ बिलाईगढ़
( छ. ग .)
संपर्क - 8959103347
--------------------------------------------
------------------------------------------------------------------------------
GEETA PRAKASHAN
Please call us 62818 22363

.jpeg)
No comments:
Post a Comment