(गीता प्रकाशन द्वारा प्रकाशित *डॉ.सुषमा सिंह* कृत साझा संकलन "शब्दाभिषेक शिव का" )
भोले बाबा का श्रृंगार निराला
कि दर्शन कर लो जी
दर्शन कर लो सुमिरन कर लो -2
वंदन कर लो जी
लेके गौराजी गणेश कौ नाम ---------
भोले बाबा का श्रृंगार निराला-----
गल भोले बाबा सर्पों की माला -2
सर पर सोहे गंगा धारा -2
भाल चन्द्र सजे
लेके गौराजी -2 गणेश कौ नाम
दर्शन कर लो जी
भोले बाबा का श्रृंगार निराला ---------
कांतर बिच्छू के गहने पहने -2
तन भोले मृगछाला ओढ़े -2
अंग भभूती रमे
लेके गौराजी -2 गणेश को नाम --------
हाथ भोले बाबा त्रिशूल साजे -2
डम डम डमरू हाथ में बाजे -2
नंदी सवारी सजे
लेके गौराजी-2 गणेश कौ नाम ----------
भूत प्रेत गण संग में विराजैं
छम-छम-छम देखो खूब ये नाचें
जय-जय कार करे
लेके गोराजी -2 गणेश को नाम
कि दर्शन कर लो जी
भोले बाबा का श्रृंगार निराला
जी दर्शन कर लो जी
💐💐💐💐💐💐
© संगीता अग्रवाल
आगरा
मो.9719102232
----------------------------------------------------------
------------------------------------------------------------------------------
GEETA PRAKASHAN
Please call us 62818 22363

.jpeg)
No comments:
Post a Comment