(''गीता प्रकाशन'' द्वारा प्रकाशित डॉ मोनिका शर्मा कृत साझा संकलन "स्वराभिषेक विचारों का" )
उठो बढ़ो तुम प्रेम से, गुलाल लो, अबीर लो,,,,
सद्भावना जगा दिलों में, रंगों की फुहार दो,,,,
कि आई होली, बजे उठे, नगाड़े चौक चौक में।
फाग और रस में, सब डूब चुके मस्ती में।।
सरगम की धुन बज रहे, प्रेम का उपहार दो।
सद्भावना जगा दिलों में, रंगों की फुहार दो,,,,
बधाई होली के लिए, गा रही वसुंधरा।
शुभकामना के थाल सजाए खड़ी है, ये धरा।।
हर आत्मा को प्राण मन से, सींच कर दुलार दो।
सद्भावना जगा दिलों में, रंगों की फुहार दो,,,,,
हिमगिरी बता रहा कि, कैसी थी हमारी संस्कृति ।
नई उषा के साथ, कैसी आ गई है विकृति।।
खिला सुमन के बाग को, सजी हुई बहार दो ।।
सद्भावना जगा दिलों में, रंगों की फुहार दो,,,,
मिलो गले तुम प्रेम से, संदेश दो विचार से।
हम एक हैं सदा रहें, संगम के निर्मल धार से।।
मलीनता को मेंट कर, रूप को निखार दो।।
सद्भावना जगा दिलों में, रंगों की पुकार दो,,,,,,
💐💐💐💐💐💐
कामिनी कौशिक
---------
श्रीमती कामिनी कौशिक
जन्म-28 जुलाई
पति :-स्व. रविन्द्र कौशिक
पिता:स्व. प्रेम प्रताप सिंह ठाकुर जी
माता :-स्व. यशोदा देवी ठाकुर जी
जन्म स्थान:-ग्राम-निपानी, जिला-दुर्ग
शिक्षा:-बी. एड., एम. एस. सी. (गोल्ड मेड लिस्ट) मूल्य शिक्षा, एम. ए. हिन्दी साहित्य, भारतीय इतिहास,राजनीति,अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र ।
सम्प्रति:-व्याख्याता, समाज सेवी
प्रकाशन:-"बदलते रंग", "शब्द गाते है" "स्वप्न बुनने लगे है","श्रीजा" (काव्य संग्रह)
संपादन:-लायनेस क्लब वार्षिक पत्रिका(निधी, सखी)
अन्य - प्रदेश, देश के विभिन्न साझा संकलनों में कविता, गीत, गजल, का प्रकाशन । सम्मान - लेडी आफ द ईयर - 1992-93, 7 स्टार्स, लायनेस प्रेसीडेंट, मोस्ट एक्सीलेंट आफ द एरिया एवं अन्य महत्व पूवर्ण 150 एवार्डस डिस्ट्रीक्ट की सर्वश्रेष्ठ एरिया आफीसर एवं
"क्वीन ऑफ द एरिया ऑफिसर"
बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान
रमा देवी अम्बेडकर सम्मान
सावित्री देवी फूले शिक्षा सम्मान
भारत की आधुनिक कवियत्री - "कल्पना चावला" एवार्ड
राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत (बिखरे परिवारों को जोड़ नया घर संसार बनाने हेतु) भारतीय संस्कृति मंत्रालय केन्द्र संसार द्वारा देश भक्ति लोरी गीत हेतु सम्मान एवं पुरस्कार अभी-अभी 14 फरवरी को मंचसंचालन विद्या में विश्व कीर्तिमान स्थापित कर "गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड" में नाम दर्ज करा समूचे भारत वर्ष के लिए गर्व का विषय है।
----------------------------------------------------------------------------------------------
------------------------------------------------------------------------------
GEETA PRAKASHAN
Please call us 62818 22363

.jpeg)
No comments:
Post a Comment