(गीता प्रकाशन द्वारा प्रकाशित साझा संकलन "कलम मेरी पहचान" )
जिन अंधेरों ने मुझे घायल किया है ,
मेरी कविता उनको तिरोहित करेगी।
उनके सिर पर पाँव रख बढ़ेगी आगे
मेरी कविता लें मशालें बढ़ चलेगी ।
विष बुझे जो तीर मुझ पर चल रहे हैं ,
मेरी कविता उनको वापस फेर देगी॥
तीरों को अमृत-शलाकाएं बनाकर
मेरी कविता अपना तरकश-तीर देगी।
जो कटाक्षों से इशारे कर रहे हैं
मेरी कविता उनको भी पहचान लेगी।
उनको नंगा कर उन्हें शीशा दिखाकर
मेरी कविता उनका सीना चीर देगी।
ख़ुशबूओं में जो मुझे नहला रहे हैं
मेरी कविता उनके सीने में रहेगी ।
मुझे उकसा ,हौसला मेरा बढ़ाकर
मेरी कविता मेरे सिर पर ताज देगी॥
ऐसा कोई क्षण न होगा जब मेरा मन होगा अकेला ॥
जीवन की हर उथल-पुथल को संग झेलेगी,
अकेलेपन में भी लगेगा मुझको जैसे लगा है मेला ॥
तन मन की पीड़ा को भी मेरी कविता क्षीण करेगी ।
💐💐💐💐💐💐
© सुषमा सिंह
आगरा
93581 95345
--------
परिचय
नाम-डॉ.सुषमा सिंह
उम्र-72 वर्ष,जन्मतिथि-24दिसमम्बर1952
पता-8/153,I/1,न्यू लॉयर्स कॉलोनी,आगरा-282005
व्यवसाय-अध्यापन रहा,प्राचार्य,आर.बी.एस.कॉलेज से अवकाशप्राप्त।17-9-1975से30-6-2014तक स्नातक-स्नात्कोत्तर कक्षाओं में हिन्दी भाषा और साहित्य का अध्यापन,34शोध छात्रों को निर्देशन में पीएच.डी की उपाधि प्राप्त।12से अधिक वि.वि.में और उ.प्र.,म.प्र.,उत्तराखण्ड,झारखण्ड,छत्तीसगढ़ एवं यू.जी.सी में प्राश्निक एवं परीक्षक।
मोबाइल-9358195345
ई-मेल-singhsushma1952@gmail.com
आकाशवाणी नागपुर,मथुरा और आगरा के केन्द्रों से कविता,कहानी और वार्ताओं का प्रसारण ।
प्रकाशित कृतियां-पहली किरन(काव्य संग्रह)दर्द के साये में(कहानी संग्रह)1990स्वातंत्रोत्तर हिन्दी उपन्यासों में युगबोध का अनुशीलन(शोध प्रबन्ध)1992,एक तुम्हारे साथ होने से(काव्य संग्रह)2011,कुछ तो लोग कहेंगे(कहानी संग्रह)2014,विदुषी विद्योत्तमा(हायकु खण्डकाव्य)2016,मानस के पात्र(निबंध संग्रह)2016,चंदामामा(शिशुगीत संग्रह)2018,बूंद-बूंद से घट भरे(हायकु संग्रह)2019,रामकथा: हाइकु के झरोखे से (प्रबंध काव्य)2023 के साथ ही 25 से अधिक साझा संकलनों में कविता,कहानी ,लेख और लघुकथाओं का प्रकाशन ।
प्राप्त सम्मान-गांधी जन्म शताब्दी वर्ष में इण्डियन कोऑपरेशन द्वारा 16भारतीय और 8 विदेशी भाषाओं की अन्तर्राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और उप राष्ट्रपति वी.वी.गिरि से पुरस्कार प्राप्त।विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ,गांधीनगर,ईशीपुर,बिहार द्वारा’विद्यासागर’और ‘भारतगौरव’ की उपाधियां प्राप्त।विश्वंभरा सांस्कृतिक पीठ,शूकरक्षेत्र,सोरोंजी द्वारा’मानस मनीषी’उपाधि,पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी,शिलांग द्वारा’डॉ.महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान प्राप्त,उत्तर प्रदेश लेखिका समिति,आगरा-वनिता विकास ,आगरा-विचार वीथी,नागपुर-श्रीगौरीशंकर ग्राम सेवा मण्डल,बन्बई-हिन्दी प्रचार परिषद,पीलीभीत-महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा,पुणे-भारतीय साहित्यकार समिति,आगरा-श्रीकृष्ण मण्डल साहित्यशील संस्था ,दिल्ली,गीता जयन्ती महोत्सव समिति,नागपुर-ग्वालियर साहित्य एवं कला परिषद्-साहित्य सरोवर,वल्लारी(कर्नाटक)-राष्ट्रभाषा स्वाभिमान न्यास,गाजियाबाद-गुगनराम एजूकेशनल-सोशल वैलफेयर सोसायटी,भिवानी-अखिल भारतीयसाहित्य संगम,उदयपुर-हिन्दी साहित्य सभा,आगरा आदि द्वारा कलम कलाधर,साहित्य गौरव,हिन्दी मनस्वी,राष्ट्रभाषा रतन,आदि उपाधियां प्रदत्त।श्री मौनतीर्थ पीठ ,उज्जैन द्वारा’विदुषी विद्योत्तमा स्त्री शक्ति सम्मान प्राप्त ।
आवास-8/153/आई/1,न्यू लॉयर्स कॉलोनी,आगरा -282005.
--------------------------------------------------
------------------------------------------------------------------------------
GEETA PRAKASHAN
Please call us 62818 22363

.jpeg)
No comments:
Post a Comment