भारतीय साहित्य विविध स्वर
आओ हम आजादी का उत्सव मनाएं,
देश भक्ति के रंग में रंग जाएं।
आओ हम आजादी का........
फिर सजा दो इस धरा को
शांति के पैगाम से,
रह ना जाए रिक्त भूमि,
वीर शहीदों के नाम से।
दसों दिशाओं में फिर से चलो अपना ध्वज फहरायें....
आओ हम आजादी का.......
विश्व पटल का जगमग तारा,
देखो प्यारा देश हमारा।
ज्ञान और विज्ञान का संगम,
बहती कल-कल नदिया धारा।
त्याग तपस्या की धरती पर,
हम भी कुछ करके दिखायें।
आओ हम आजादी का.......
तिरंगा है हमारे देश की शान,
भारत माता है जिसका नाम
सबसे अनोखी है इस दुनिया में,
हमारी संस्कृति हमारी पहचान।
चलो मिलकर हम साथ में,
झूमे- नाचे खुशियां मनाएं
आओ हम आजादी का.......
-------------------------------------------------------------------------------------


No comments:
Post a Comment